नई दिल्ली। Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G लांच कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में कई खास फीचर्स दिए हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके पीछे दिया गया एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) है। यह अलग-अलग नोटिफिकेशन और अलर्ट के दौरान विजुअल इफेक्ट दिखाता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर, 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Infinix Hot 70 Pro 5G की कीमत

Infinix Hot 70 Pro 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपए रखी गई है। कंपनी इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश करेगी। बताई गई शुरुआती कीमत में बैंक ऑफर शामिल है। कंपनी फोन के साथ 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है। इसे Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन सिल्क ग्लो पर्पल, डाइव ब्लू, थर्मो ऑरेंज और मिराज ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। इसमें Full HD+ रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की अधिकतम ब्राइटनेस 910 निट्स तक है। इसमें आई-केयर और मोशन सिकनेस रिलीफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह फोन कुछ लोकप्रिय गेम्स में 90fps तक गेमिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है। कंपनी ने फोन के लिए 3 बड़े OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

50MP कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे में 2X लॉसलेस जूम के साथ कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI लाइव फोटो, AI इरेजर, AI एक्सटेंडर और वन-टैप व्लॉग मोड शामिल हैं।

एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब है खास फीचर

फोन के पीछे दिया गया एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) इसे दूसरे फोन से अलग बनाता है। यह आने वाली कॉल, मैसेज, चार्जिंग, कम बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट के दौरान अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखा सकता है। इसके अलावा स्टार्ट-अप, म्यूजिक चलाने और गेमिंग के दौरान भी यह एम्बिएंट लाइटिंग इफेक्ट दिखाता है।

6,000mAh की बैटरी

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन की बैटरी करीब 25 मिनट में 50 प्रतिशत और लगभग 63 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930