रायपुर। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय घुघुवा संकुल केंद्र घुघुवा विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग की प्राचार्या श्रीमती किरण बाला वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें ऑनलाइन विदाई सम्मान समारोह के माध्यम से विदाई दी गई ,तथा श्रीमती किरण बाला वर्मा ” एक प्रेरणा स्रोत व्यक्तित्व ” पर उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व को साझा किया गया । ऑनलाइन कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे की पूजा अर्चना वंदना के साथ किया गया । पश्चात संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा(अ ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री ललित कुमार बिजौरा ने श्रीमती किरणबाला वर्मा जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व के बारे में बताया कि श्रीमती किरणबाला वर्मा बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं , उनका सहज , सरल , व्यवहार एवम शैक्षिक क्रियाकलापों के साथ साथ कला , सांस्कृतिक , साहित्यिक , स्काउट गाइड , नित नए नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से एक आदर्श विद्यालय की संकल्पना हम सबके लिए हमेशा प्रेरणादायी है । उनके अंदर अद्भुत क्षमता विद्यमान है तथा वे हमेशा सबको साथ लेकर विद्यालय के विकास के लिए कार्य की । आज भले ही वे सेवा से निवृत हुई हैं लेकिन उनका व्यक्तित्व एवम कृतित्व हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा समाज में निरन्तर उनके अनुभव का लाभ मिलेगा । उन्होंने उनके स्वस्थ एवम दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सम्मान प्रगट किया । श्री रामकुमार वर्मा ने बताया कि श्रीमती किरणबाला वर्मा हमेशा अपने कार्य के प्रति संवेदनशील रहती थी , शाला के प्रति उनका गहरा लगाव रहा , वे हमेशा हर कार्य को पूरे लगन से करती थी , शाला संवर्धन हेतु स्वंय की राशि से बहुत से कार्य उनके द्वारा किया गया जो प्रेरणादायी है । उनका समर्पण भाव हम सबके लिए प्रेरणादायी है । श्री कृष्ण कुमार धुरंधर ने बताया कि मैडम किरणबाला वर्मा समय के बहुत पाबंद रहीं , उनके द्वारा लोक कला संस्कृति को संरक्षित करने अभिनव पहल किया गया तथा धरोहर कक्ष विकसित किया गया साथ ही भूगोल , गणित , विज्ञान सहित अन्य विषयों की अवधारणा को सहज सरल बनाने नवाचारी पहल किया गया । श्री देवेंद्र कुमार बंछोर ने श्रीमती किरणबाला वर्मा के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताया कि वे शालेय गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहती थी , इसके अलावा समुदाय को शाला से जोड़कर शाला के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहीं , शिक्षक सम्मान समारोह तथा जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम घुघुवा में सम्पादित हुआ जिसमें श्रीमती किरणबाला वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा । श्री मुकेश कुमार वर्मा एवम श्री डी.बी.शर्मा ने कहा कि श्रीमती किरणबाला वर्मा हमेशा बच्चों के प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया , शिक्षकों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहे और उनके नेतृत्व क्षमता के कारण उनका विद्यालय आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित हुआ । सभी शिक्षकों ने मैडम श्रीमती किरणबाला वर्मा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विदाई दी । कार्यक्रम के संयोजक श्री हेमन्त मढ़रिया ने मैडम श्रीमती किरणबाला वर्मा के व्यक्तित्व एवम कृतित्व को अनुकरणीय बताया उन्होंने कहा उनका हर पल हर क्षण शाला के प्रति समर्पित रहा , उनके सेवानिवृत्त होने से उनके अनुभव का लाभ शिक्षकों , बच्चों एवम समाज को मिलेगा । कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन श्री हेमन्त मढ़रिया ने किया । कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी मिश्रा प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पुरैना एवम श्रीमती सुलोचना साहू प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला करसा की विशेष सहभागिता रही ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031