नागपुर, मौदा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में माथनी टोल प्लाजा के पास खड़े एक ट्रक से 505 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया गया है. इस खेप की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपये आंकी गई है. नागपुर रूरल पुलिस और NDPS टीम ने सुबह करीब 5 बजे कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल 24 फरवरी की सुबह 5 बजे नागपुर NDPS टीम को खुफिया सूचना मिली कि ओडिशा के संबलपुर से मुंबई भेजा जा रहा करीब 505 किलो गांजा नागपुर के रास्ते गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही टीम को मौदा टोल बूथ की ओर रवाना किया गया.

टोल बूथ से कुछ दूरी पर आर्यन रेस्टोरेंट ढाबे के पास एक 12 पहियों वाला ट्रक नंबर WB 23 B 7992 संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला. पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया और चालक से पूछताछ शुरू की.

तलाशी में खुला बड़ा राज

पकड़े गए चालक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने दावा किया कि ट्रक ओडिशा के संबलपुर से मुंबई जा रहा है और उसमें लोहा भरा हुआ है. पुलिस को उसके जवाब पर संदेह हुआ और ट्रक की सघन तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान ट्रक में रखी 20 बोरियों से करीब 505 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 72 लाख रुपये बताई जा रही है.

जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गांजा ओडिशा के संबलपुर से लोड किया गया था और इसे मुंबई पहुंचाया जाना था. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह खेप मुंबई में किसे सौंपी जानी थी. पुलिस सब-इंस्पेक्टर शिवाजी तिपुरने ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस को शक है कि इस तस्करी नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930