What's Hot

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के ग्राम झाल से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के चलते युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले परिवार को निशाना बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया। इस खूनी हमले में महिला, उसके बेटे और नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आरोपी और मृतक रिश्तेदार है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह तकरीबन 4 बजे के आसपास सारथी परिवार गहरी नींद में सो रहा था। इसी बीच उसके पड़ोस में ही रहने वाला तुलसीदास सारथी धारदार कुल्हाड़ी लेकर चुपके से उनके घर में दाखिल हुआ और फिर एक के बाद एक सो रहे लोगों पर ताबड़तोड़ वार कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं दो अन्य को गंभीर चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बीती रात भी हुआ था विवाद

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय ने बताया कि तुलसीदास सारथी ने अपने चचेरे दादा-दादी, उनके बेटे, बहू और बच्चे पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन की मौत हो गई है, दो का इलाज जारी है। आपसी रंजिश के चलते आए दिन उनके बीच विवाद होते रहते थे। बीती रात भी उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

मृतकों में मंदो बाई (उम्र 62 साल), उनके बेटे राजेश सारथी (उम्र 36 साल) और नाती प्रशांत सारथी (उम्र 9 साल) शामिल हैं। इस हमले में मंदो बाई के पति कुमार साय सारथी (उम्र 65 साल) और उनकी बहु संजुकता सारथी (उम्र 30 साल) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930