एजेंसियां— इस्लामाबाद,टी-20 वल्र्ड कप 2026 में टीम इंडिया को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से बड़ी हार मिली। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बड़ा बयान आया हैै, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की गेंदबाजी पर तीखा हमला बोला है। उनका मानना है कि इस मैच ने भारतीय गेंदबाजी की कमजोर कड़ी को पूरी तरह उजागर कर दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने 6 ओवर में कुल 77 रन लुटा दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया।
पाकिस्तान ने दोनों गेंदबाजों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि दोनों में ही महान तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल जैसा खौफ नहीं था। अख्तर ने निशाना साधते हुए कहा कि वे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं, जो साउथ अफ्रीका जैसी बैटिंग लाइन-अप को डरा सके।














