वीडियो में एक शख्स खतरनाक झरने में बोटिंग करता नजर आ रहा है। झरने में पानी का तेज बहाव, ऊंचाई से गिरती धारा और नीचे बने भंवर ने मिलकर ऐसा नजारा बना दिया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

Man Performs Dangerous Waterfall Stunt:  इंटरनेट पर वायरल होने के लिए बच्चे हों या बड़े सभी कुछ भी करने को तैयार हैं। दुनिया में अपनी जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों की कमी नहीं है। उन्हें कोई परवाह ही नहीं होती कि ऐसा करने से उनकी जान भी जा सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खतरनाक झरने में बोटिंग करता हुआ नजर आ रहा है। झरने में पानी का तेज बहाव, ऊंचाई से गिरती धारा और नीचे बने भंवर ने मिलकर ऐसा नजारा बना दिया कि देखने वालों की सांसें थम गईं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो की शुरुआत एक विशालकाय झरने से होती है, जिसमें से पानी नीचे गिरता हुआ नजर आता है। विशालकाय झरने को देखकर ही लगता है कि अगर कोई ऊपर से नीचे गिरा तो उसके बचने की उम्मीद न के बराबर ही होंगी। लेकिन एक शख्स ने ऐसा कर दिया की देखने वालों के होश उड़ गए। शख्स बोटिंग करते हुए विशालकाय झरने से सीधे नीचे आ गया और बहते पानी में कहीं खो गया। 

बेहद रोमांचक और खौफनाक स्टंट 

पहले तो लगा कि शायद वो डूब गया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जब वो पानी से बाहर आया तो सब हैरान रह गए। दावा किया जा रहा है कि ये खतरनाक स्टंट करने वाले बंदे का नाम डेन जैक्शन है, जो एक एथलीट है और अक्सर ऐसे खतरनाक स्टंट करता रहता है। बेहद रोमांचक और खौफनाक स्टंट करना हर किसी के बस की बात नहीं है। 

विशालकाय झरने में खतनाक स्टंट करते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) @sciencegirl पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा- ये पागलपन वाला ड्रॉप है। दूसरे शख्स ने लिखा- हमारी फिल्मों में यह हीरो का शुरुआती डेथ सीन होता था ताकि उसका दूसरा रोल शुरू हो सके। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930