India vs New Zealand Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. न्यूजीलैंड को अभी हार टालने के लिए कम से कम 233 रन और बनाने हैं.
भारत और न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने 119 रन बना लिए. उसने अब तक दूसरी पारी में टॉम लाथम और हेनरी निकल्स का विकेट खो दिया है. मगर डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र की 59 रनों की पार्टनरशिप न्यूजीलैंड के लिए उम्मीद की किरण बनी है. हालांकि कीवी टीम को अब भी हार टालने के लिए कम से कम 233 रन और बनाने हैं.
न्यूजीलैंड के 368 रनों के जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित कर दी थी. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. साथ ही यह न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है.
न्यूजीलैंड ने अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी है कि वह ड्रॉ के लिए खेल रहा है. अंतिम दिन न्यूजीलैंड कोशिश करेगा कि वह पूरे 90 ओवर सर्वाइव कर जाए. दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों को जीत सुनिश्चित करने के लिए अगले 233 रनों के भीतर न्यूजीलैंड टीम के 8 विकेट चटकाने होंगे.


















