जगतसिंहपुर, ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के बॉयफ्रेंड ने उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे वहीं पर अकेले छोड़ दिया। इसके बाद एक अनजान व्यक्ति ने मदद का बहाना देकर फिर से पीड़िता के साथ रेप किया और उसे बिल्डिंग से धक्का दे दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

22 फरवरी को हुई थी घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 22 फरवरी को हुई थी। 23 वर्षीय पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए अपने घर से भागी थी, लेकिन उसके बॉयफ्रेंड की योजना कुछ और ही थी। आरोपी बॉयफ्रेंड ने पीड़िता को घर से भगाया और उसे सुनसान जगह ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसका रेप किया और उसे राहमा बस स्टैंड पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के शाम तक घर नहीं लौटने पर उसके भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

मदद का बहाना देकर ले गया दूसरा आरोपी

पीड़िता इसी बस स्टैंड पर खड़ी बस का इतंजार कर रही थी तभी झारखंड का एक युवक मोटरसाइकिल से वहां आया और उसने पीड़िता को मदद का प्रस्ताव दिया। युवक पारादीप की तरफ जा रहा था और पीड़िता भी उसके साथ चली गई। वह पीड़िता को अपने किराए के मकान की छत पर ले गया और फिर वहां उसने पीड़िता का रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को चार मंजिला इमारत से नीचे धक्का दे दिया, जिसके चलते पीड़िता की मौत हो गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

अगली सुबह इमारत के नीचे पीड़िता का शव पड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता का शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की किडनैपिंग, रेप और मर्डर समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930