उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 12वीं की छात्रा के सिर और सीने पर सटाकर गोली मारी गई है। आरोप है कि युवक ने एकतरफा प्यार में हत्या की है। सोमवार देर रात को घर में घुसकर सो रही छात्रा को मौत के घाट उतारा गया है। आरोपी मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के बस्ती में स्थित बैडारी एहतमाली गांव में हुई है। जहां सोमवार देर रात गांव निवासी एक कक्षा 12 की छात्रा की बेरहमी से हत्या की गई। बताया गया कि युवक ने आधी रात घर में घुसकर बरामदे में सो रही लड़की के सिर और सीने पर सटाकर दो गोलियां मार दी। गोली की तेज आवाज सुनकर भाई नींद से उठ कर चिल्लाने लगा। बताया गया कि युवक ने छात्रा की मां पर भी हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया। बताया गया कि युवक ने लड़की से एकतरफा प्यार में उसकी हत्या की है।

इधर, मां-बेटे की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने लड़की को मरा हुआ घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया कि छात्रा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दी रही थी। देर रात पढ़ाई के बाद अपने भाई संग बरामदे में सो रही थी। तभी यह बड़ी वारदात हो गई।

पुलिस ने बताया कि गांव निवासी मंदीप पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पूर्व भी आरोपी ने छात्रा के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद से मंदीप फरार चल रहा था। आशंका जताई गई है कि आरोपी ने छात्रा से पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई है। छात्रा की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930