What's Hot

राजस्थान, जोधपुर में होली के रंगों के बीच बदमाशों ने त्योहार की खुशियों पर पानी फेर दिया. प्रताप नगर थाना क्षेत्र में होली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पहले महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ की और जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी. कुछ घरों पर भी हमला किया गया. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार प्रताप नगर थाना क्षेत्र में होली खेलने के दौरान बदमाशों ने महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की. त्योहार के उत्सवी माहौल में इस हरकत से स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने विरोध जताया. लेकिन इसके बाद बदमाशों ने और उग्र रूप अख्तियार कर लिया और माहौल पूरी तरह बिगड़ गया.

 एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़, घरों पर भी हमला

विरोध के बाद बदमाशों ने गली में खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की. कई वाहनों के शीशे तोड़े गए और अन्य नुकसान पहुंचाया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने कुछ घरों पर भी हमला किया जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है जो अब पुलिस जांच का अहम आधार बन सकती है.

 गुस्से में थाने पहुंचे क्षेत्रवासी

घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकजुट होकर प्रताप नगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

 त्योहार पर बढ़ती गुंडागर्दी पर उठे सवाल

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. होली जैसे बड़े त्योहार पर जब पूरा शहर उत्सव में डूबा था तभी असामाजिक तत्वों ने यह हरकत की. सवाल यह है कि क्या त्योहारों की आड़ में गुंडागर्दी बढ़ रही है और क्या महिलाओं की सुरक्षा के लिए और सख्त इंतजाम किए जाने की जरूरत है. अब सभी की नजरें पुलिस की कार्यवाही पर टिकी हैं. देखना यह होगा कि आरोपियों को कब तक पकड़ा जाता है और क्षेत्रवासियों को न्याय कब मिलता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930