केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के चीफ रामदास अठावले ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी. साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि इस बार वहां एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने स्टैंड लिया है कि सभी सीटों पर हम बीजेपी का समर्थन करेंगे. 

रामदास अठावले ने कहा, “मुझे लगता है कि वहां स्थिति ये है कि बीजेपी एनडीए की सरकार आने वाली है. मेरी पार्टी ने स्टैंड लिया है कि वेस्ट बंगाल में हम एक भी सीट नहीं लड़ेंगे. वहां पूरी सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया बीजेपी का समर्थन करेगी. 5 तारीख को मैं वहां जा रहा हूं.”

AIMIM का जिक्र कर क्या बोले अठावले?

इसके आगे उन्होंने कहा, “दूसरी बात ये है कि वहां AIMIM किसी और के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. हर एक को चुनाव लड़ने का अधिकार है. अपनी सीटें जिताने का सबको अधिकार है. लेकिन वहां की स्थिति ये है कि ममता दीदी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी. वहां मुख्यमंत्री बीजेपी का बनेगा. अगर ममता दीदी एनडीए में आना चाहती हैं कि तो आ सकती हैं. 2029 में भी एनडीए की सरकार (केंद्र) बनेगी. चौथी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होंगे, ऐसे मुझे विश्वास है.” 

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के सबसे ज्यादा कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं. उनकी तबीयत बहुत अच्छी है. 2029 में भी चौथी बार प्रधानंमत्री बनना चाहिए, ऐसी मेरी पार्टी की भूमिका है. 2029 में भी एनडीए की सरकार आएगी.”

ईरान-इजरायल यु्द्ध पर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ईरान-इजरायल और अमेरिका का जो युद्ध चल रहा है, पीएम मोदी ने अपनी भूमिका पहले भी रखी है कि शांति होनी चाहिए. ईरान में सबसे ज्यादा गैस और क्रूड ऑयल होता है. युद्ध की वजह से पूरा ट्रांसपोर्टेशन बंद है. भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में स्थिति (संकट) निर्माण हुई है.”  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31