रायपुर। प्रयास कोविड सेंटर गुढिय़ारी में लोकवाणी अपनी बात मुख्यमंत्री के साथ 13 भाग भर्ती मरीजों को रेडियो के माध्यम से लोकवाणी का कार्यक्रम सुनाया गया। मरीज जन काफी खुश प्रसन्न हुए। स्वास्थ्य व्यवस्था भोजन व्यवस्था अच्छे सफाई व्यवस्था अच्छे इसके लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद किए एवं मरीजों के द्वारा 2 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर आभार धन्यवाद प्रेषित किए।

मुख्यमंत्री की बातों को सुनकर ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री उनके समक्ष उपस्थित है। ऐसा अनुभव किए रेडियो की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी डॉ.नरेश साहू का भी मरीजों के द्वारा धन्यवाद किया गया। इसके पूर्व में भी सेंटर में प्रधानमंत्री के लोकवाणी का कार्यक्रम भी सुनाया गया था।


















