वेदांता लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश में पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक की बोली जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह अधिग्रहण कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और भारत की मैंगनीज आयात निर्भरता घटाएगा।
नई दिल्ली। देश की दिग्गज माइनिंग और मेटल कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, कंपनी ने आंध्र प्रदेश में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्कोटॉक एक्सचेंज को दी सूचना में कंपनी ने बताया है कि उसे आंध्र प्रदेश के ‘पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक’ (Punnam Manganese Block) के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।
वेदांता लिमिटेड की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार के खान और भूविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से कंपनी ने यह बोली जीती है। सभी आवश्यक वैधानिक अनुपालनों को पूरा करने के बाद वेदांता को सफल घोषित किया गया।



















