नई दिल्ली: नितेश तिवारी की ‘रामायणम’ का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हो गया है . इस टीजर में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखेगी, जो पहली बार भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं. भारतीय सिनेमा के सौ सालों के इतिहास में इस महाकाव्य पर दर्जनों फिल्में बनी हैं, जिनमें अनगिनत एक्टर्स ने भगवान राम का किरदार निभाया है. किस्मत देखिए आज राम के किरदार के लिए सुर्खियां बटोर रहे रणबीर कपूर के परदादा भी ये किरदार निभा चुके हैं. यह भारत की पहली बड़ी बोलती फिल्म थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो सफर रही ही क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई. इस फिल्म ने कई कलाकारों के करियर को नई ऊंचाइयां दीं.

बॉलीवुड की पहली ‘रामायण’ की कहानी

1934 में भारत में ‘टॉकीज’ (आवाज वाली फिल्में) शुरू होने के महज तीन साल बाद, फिल्ममेकर देबाकी बोस ने ‘सीता’ बनाई. यह फिल्म ‘रामायण’ के ‘उत्तर कांड’ पर आधारित थी. बंगाली सिनेमा की शुरुआती ‘टॉकीज’ में से एक यह फिल्म बाद में हिंदी में भी बड़े पैमाने पर रिलीज हुई और भाषा की सीमाओं को पार करने वाली शुरुआती बड़ी फिल्मों में से एक बन गई. 

‘सीता’ का प्रीमियर 1934 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय ‘टॉकी’ थी. इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के डायरेक्टर को ‘डिप्लोमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था.

इस फिल्म में यंग कलाकार दुर्गा खोटे ने लीड रोल निभाया है. यह मराठी सिनेमा के बाहर उनकी पहली फिल्म थी. दुर्गा आगे चलकर बॉलीवुड की एक जानी-मानी ‘कैरेक्टर आर्टिस्ट’ बनीं, और उन्होंने ‘मुगल-ए-आजम’, ‘बॉबी’, ‘कर्ज’ और ‘अभिमान’ जैसी फिल्मों में काम किया.

‘सीता’ में 28 साल के पृथ्वीराज कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया था. इस एक्टर को ‘आलम आरा’ से पहले ही सफलता मिल चुकी थी, और इस फिल्म ने उस दौर के टॉप स्टार्स में उनकी जगह को और भी मजबूत कर दिया. पृथ्वीराज के छोटे भाई, त्रिलोक कपूर ने अपनी शुरुआती फिल्मों में से एक में ‘लव’ का किरदार निभाया था.

ये दोनों एक्टर कपूर परिवार के पहले ऐसे सदस्य थे जिन्होंने फिल्मों में कदम रखा था. पृथ्वीराज के बेटे – राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर – आगे चलकर अपने आप में बड़े सुपरस्टार बने. भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर, राज कपूर के पोते हैं. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930