Maharashtra News: आज के समय में हार्ट अटैक के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया. जानकारी के मुताबिक, 25 साल के अल्पेश दहागांवकर अपने दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचे थे. शादी में डीजे की धुन पर सभी लोग नाच-गाना कर रहे थे और माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा हुआ था.

इसी दौरान अल्पेश भी डांस कर रहे थे, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े. शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को लगा कि शायद वह मजाक कर रहे हैं या थकान की वजह से गिर गए हैं. लेकिन कुछ ही देर में जब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो लोगों को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ. इसके बाद तुरंत उन्हें गोंडपिपरी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों ने अल्पेश को मृत घोषित किया

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने अल्पेश को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, सटीक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूटा

इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और जो माहौल कुछ देर पहले तक खुशी से भरा हुआ था, वह अचानक गम में बदल गया. परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अल्पेश की अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अल्पेश पूरी तरह स्वस्थ नजर आते थे, ऐसे में उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031