गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान करना भी शुरू कर दिया है. इस तपते मौसम में एयर कंडीशनर (AC) राहत की पहली पसंद बन गया है. एसी की ठंडी हवा गर्म लू के सीजन में किसी वरदान से कम नहीं लगती है. जैसे ही हम एसी वाले कमरे में घुसते हैं वैसे ही सुकून मिलना शुरू हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं. ये आपको सुनने में थोड़ी अजीब लग सकता है लेकिन इसके पीछे बहुत बड़ा कारण भी है. आइए इसके बारे में विस्तार से जाते हैं…

एसी वाले कमरे में लोग क्यों रख रहे पानी की बाल्टी?

कमरे को ठंडा करने के लिए एयर कंडीशनर (AC) कमरे की पूरी नमी सोख लेता है. इसके कारण रूम एकदम ड्राय हो जाता है और हवा भी सूखी हो जाती है. इससे न केवल स्किन को नुकसान पहुंचता है बल्कि स्वास्थ्य भी खराब होने का खतरा बना रहता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कोई महंगा या बड़ा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इस्तेमाल नहीं करते, बस कमरे में पानी से भरी बाल्टी रख लेते हैं. ये तरीका आपको बेहद अजीबोगरीब जरूर लग सकता है लेकिन ये काफी ज्यादा फायदेमंद भी माना जा रहा है. 

नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करती है पानी की बाल्टी

कमरे में बहुत देर तक एसी चलने से हवा ठंडी तो जरूर हो जाती है लेकिन ड्रायनेस भी काफी ज्यादा हो जाती है. इससे त्वचा काफी ज्यादा रूखी-सूखी हो जाती है. ऐसे में जब पानी की बाल्टी रखी जाती है तो पानी धीरे-धीरे हवा में घुलना शुरू हो जाता है. ये पानी की बाल्टी नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करती है जिससे न तो स्किन ड्राय होती है और न ही गले में सूखापन महसूस होता है. इसके साथ ही त्वचा हेल्दी बनी रहती है और नींद भी बेहतर आना शुरू हो जाती है.

क्या है पानी की बाल्टी रखने का तरीका?

  • पानी से भरी बाल्टी को कमरे में ऐसी जगह रखें जहां AC की हवा का सर्कुलेशन अच्छा हो.
  • पानी की बाल्टी को हमेशा कमरे के सुरक्षित कोने में रखना चाहिए जहां किसी का पैर न लगे.
  • एसी वाले कमरे में पानी की बाल्टी को रखते समय उसे भूलकर भी ढके नहीं. पानी जितना ज्यादा हवा के संपर्क में रहेगा उतनी अच्छी ह्यूमिडिटी बनी रहेगी.
  • बाल्टी का पानी एकदम स्वच्छ होना चाहिए. इसके अलावा रोजाना इस पानी को बदलें और साफ पानी भरें.
  • पानी की बाल्टी को इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूर रखें ताकि शॉर्ट सर्किट का खतरा न हो.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30