What's Hot

चेन्नई: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। तमिलनाडु के चेलाचेरी प्रचाार करने पहुंचे थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के टेररिस्ट (आतंकवादी) शब्द का इस्तेमाल किया। खरगे ने कहा कि वे (AIADMK) मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। और वह ऐसे व्यक्ति हैं जो समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। बीजेपी ने खरगे के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग की है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा।

AIADMK पर हमला, मोदी पर टिप्पणी

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन लोगों के लिए विकास के लिए काम करता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने अन्नादुरैई, कलैगनार, कामराज, पेरियर और बाबा साहब आंबेडकर को नहीं मानते हैं। खरगे ने कहा कि वे (मोदी) समानता में यकीन नहीं रखते हैं। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में यकीन नहीं करती है। इसका मतलब है कि वे महान हस्तियों की विचारों को नहीं मानते है।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को है वोटिंग

तमिलनाडु में मल्लिकार्जुन खरगे का यह बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब राज्य में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। बीजेपी ने राज्य में एआईएडीएमके के साथ तालमेल करके चुनाव लड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी तमिलनाडु में प्रचार के लिए पहुंचे थे। तब उन्होंने संसद में महिला आरक्षण संबंधी और परिसीमन के लिए जरूरी संशोधन बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी को घेरा था।

पहले केरल में की थी विवादित टिप्प्णी

पांच राज्यों के चुनाव के बीच यह दूसरा मौका है जब खरगे ने ऐसी टिप्पणी की है जिसे बीजेपी मुद्दा बना सकती है। केरल में प्रचार के दौरान खरगे ने गुजरात के लोगों को अनपढ़ कह दिया था। बाद में विरोध बढ़ने पर उन्होंने अपने बयानपर माफी मांग ली थी। खरगे का यह बयान कांग्रेस को इसलिए नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव चल रहे हैं। गुजरात में तमिलनाडु के बाद 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31