राजस्थान के भिवाड़ी में गुरुवार (30 अप्रैल की सुबह एक बड़ा हदसा हो गया. यहां साथलका गांव की बिल्लू कॉलोनी में हंसते-खेलते परिवार में तब मातम छा गया जब  गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 7 लोग झुलस गए.  इन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें आसपास के लोग घायलों को घटनास्थल से निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

यह हादसा तब हुआ जब सुबह घर में खाने की तैयारी चल रही थी. खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव हुआ और सिलेंडर ने आग पकड़ ली फिर जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास तक कंपन्न महसूस हुआ. इस धमाके में घर में मौजूद लोग झुलस गए जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं.  

आसपास के लोगों ने की मदद

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद घर के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका. स्थानिय लोग घायलों को तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अलवर रेफर कर दिया. परिवार के एक सदस्य ने बताया, “सिलेंडर लीक हो गया था जिस कारण धमाका हुआ. इसमें सात लोग झुलस गए हैं.”

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को धमाके का कारण माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार, घायल लोगों में 35 वर्षीय राम सिंह और उनकी पत्नी ममता के साथ-साथ उनके पांच बच्चे काजल (15), भुवेश (12), किशनवती (12), पंकज (8) और छगन (6) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.   हालांकि, पुलिस एस एंगल से भी जांच कर रही हैं कि क्या सिलेंडर में कोई तकनीकी खामी थी या रेगुलेटर सही से फिट नहीं था. गौर हो कि इस घटना ने लेबर कॉलोनियों में सुरक्षा मानकों और गैस हैंडलिंग के प्रति लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31