मुंबई, आईपीएल तालिका में सबसे निचले स्थान पर चल रही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट््स आखिरी स्थान पर आने से बचने की उम्मीद के साथ वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को भिड़ेंगे। दोनों टीमों के चार-चार अंक हैं। मुंबई नौंवे और लखनऊ दसवें स्थान पर हैं। सात दिन के ब्रेक के बाद वापसी कर रही लखनऊ सुपर जायंट््स को उम्मीद होगी कि इस आराम से उन्हें कोलकाता के खिलाफ मिली दिल तोडऩे वाली हार से उबरने में मदद मिली होगी। वह मैच सुपर ओवर में जाकर उनके हाथ से फिसल गया था। ऋषभ पंत की टीम आठ मैचों में चार अंकों के साथ प्वाइंट््स टेबल में सबसे नीचे है, फिर भी टीम के खेमे में माहौल काफी आशावादी बना हुआ है।

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अभी भी छह मैच बाकी हैं, जो टीम की किस्मत बदलने के लिए काफी हैं। वहीं, दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को एक कहीं ज्यादा मुश्किल हकीकत का सामना करना पड़ रहा है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई को लगभग हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। मुंबई के लिए, यह नॉकआउट दौर से पहले ही एक तरह का नॉकआउट मुकाबला है। एलएसजी के लिए, यह शायद इस बात को साबित करने का आखिरी मौका है कि उनके इस सीजन में अभी भी जान बाकी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930