पिछले मैच में शतक ठोककर सुर्खियां बटोरने वाले आर्यवीर सहवाग अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में शुक्रवार को आकर्षण का केंद्र होंगे। आर्यवीर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सहवाग ने अभी तक तीन पारियों में नाबाद 70, 22 और 160 रन बनाए हैं। भारत ने ग्रुप चरण में नेपाल और यूएई को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की, लेकिन उसे अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तेज गेंदबाज ईशान सूद और बाएं हाथ के स्पिनर मनल चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने क्रमश: आठ और पांच विकेट लिए हैं। भारत को ग्रुप बी में शीर्ष पर रहे अफगानिस्तान के खिलाफ इन दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में फैसल रहीमी और सुभान जखैल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जबकि नूर अली 13 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए हैं। आमिर हमजा ने भी पांच विकेट लिए हैं।

भारत ने आठ बार जीती ट्रॉफी

भारतीय टीम जहां आठ बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी जीत चुकी है, तो अफगानिस्तान ने ही 2017 में टीम इंडिया का विजय रथ रोका था। भारत ने उससे पहले पांचों एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया नौ साल पुराने हिसाब को बराबर करना चाहेगी, साथ ही खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी। पहले आठ में से भारतीय टीम ने सात ट्रॉफी अपने नाम की थीं, लेकिन पिछले तीन टूर्नामेंट में भारतीय टीम दो बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन जीत नहीं पाई है। आखिरी बार भारतीय टीम ने साल 2021 के अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

भारत— लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़, मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शाविन विनोद।

अफगानिस्तान— अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद, हमजा खान अलीखिल।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30