पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 वर्ष की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया है। उनके निधन से घरेलू क्रिकेट जगत में दुख की लहर है। वह एक मिडियम पेसर थे।  अमनप्रीत ने भारत के कई बड़े क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था और उन्हें पंजाब क्रिकेट का समर्पित और विनम्र खिलाड़ी माना जाता था। 

 विराट कोहली ने पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्विट करते हुए लिखा है अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है.

कौन थे अमनप्रीत गिल?

अमनप्रीत गिल का जन्म 16 सितंबर साल 1989 में पंजाब के चंडीगढ़ शहर में हुआ था. वह दाहिने हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी और दाहिने हाथ से ही बल्लेबाजी करते थे. घरेलू क्रिकेट क्रिकेट और आईपीएल में वह बतौर गेंदबाज शिरकत करने में कामयाब हुई थे. देश के लिए वह अंडर-19 क्रिकेट में जलवा बिखरते हुए पंजाब के घरेलू क्रिकेट तक पहुंचे थे. आईपीएल में उन्हें हुनर दिखाने का अवसर किंग्स इलेवन पंजाब (मौजूदा समय में पंजाब किंग्स) ने दिया था. हालांकि, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने की वजह से वह जल्द ही ड्रॉप हो गए. 

अमनप्रीत गिल का घरेलू क्रिकेट करियर 

बात करें अमनप्रीत के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल छह मैच खेलने में कामयाब रहे. जहां उन्हें 10 पारियों में 54.72 की औसत से कुल 11 सफलता हाथ लगी. 72 रन खर्च कर चार विकेट एक मैच की एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा. वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी के बारे में तो वह सात पारियों में 8.40 की औसत से 42 रन बनाने में कामयाब रहे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31