ओडिशा – गंजम जिले के हिंजिली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी एक युवती की सरेआम हत्या कर दी गई. चार माह की गर्भवती युवती को देवर ने मौत के घाट उतार दिया. वो न्याय की गुहार में अपनी 3 साल की बच्ची संग धरने पर बैठी थी. पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना गंजाम जिले के हिंजिली थाना क्षेत्र के खिरिड़ा गांव की है.

ससुराल के सामने धरने पर बैठी युवती

जानकारी के मुताबिक, युवती ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और वो 3 साल की बेटी संग पति चिंटू गौड़ के घर के सामने धरने पर बैठी थी.  वहीं धरने के दौरान पति के छोटे भाई ने टांगी से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

 4 माह की थी गर्भवती 

मृतका की पहचान पूजा स्वाईं के रूप में हुई है. वह अपनी 3 साल की बच्ची को लेकर प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी थी और न्याय की मांग कर रही थी. जानकारी के अनुसार, पूजा ने 3 वर्ष पहले खिरिड़ा गांव के चिंटू गौड़ से प्रेम विवाह किया था. दोनों अलग-अलग रह रहे थे. पूजा इस समय 4 महीने की गर्भवती भी थी.

पति मारपीट कर फरार, न्याय की गुहार लगाते-लगाते गई जान

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति उसके साथ मारपीट कर उसे छोड़कर फरार हो गया था. इसी के चलते पूजा न्याय की मांग को लेकर अपने पति के घर के सामने धरने पर बैठी हुई थी. पूजा के माता-पिता नहीं थे, जिससे वह पूरी तरह बेसहारा थी. जिस व्यक्ति से उसने प्रेम कर मंदिर में विवाह किया था, उसके छोड़कर चले जाने के बाद वह न्याय की मांग को लेकर धरने पर थी.

इसी दौरान उसके पति के छोटे भाई ने टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. न्याय की मांग करने के कुछ ही समय बाद युवती की उसके प्रेमी के भाई ने हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही हिंजिली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031