एक्ट्रेस सेलिना जेटली दिनों पति पीटर हाग संग अपने तलाक केस की वजह से चर्चा में हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ऑस्ट्रिया में अपने दिवंगत बेटे की क्रब पर गई और वहां से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. वीडियो में वो बेटे की क्रब की सफाई करते दिख रही हैं और अपने आंसू पोंछ रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है और अना दर्द बयां किया.

बेटे की क्रब पर गईं सेलिना जेटली

वीडियो शेयर करते हुए सेलिना ने लिखा, ‘ऑस्ट्रिया में पिछले दो हफ्ते मेरे तलाक केस की वजह से बहुत बुरे रहे. जिस बच्चे से मैं मिल पाई वो था दिवंगत शमशेर. जज के सामने पेश होने के बावजूद भी मैं बच्चों से नहीं मिल पाई. मुझे मेरे 3 बच्चों को देखने भी नहीं दिया गया, जिनके लिए मैंने कुर्बानियां दी. मेरे बच्चों को गुमराह किया जा रहा है. मेरे खिलाफ बहकाया जा रहा है. मेरे प्री-मैरिटल एसेट्स छीनने के लिए ये सब हो रहा है.’

आगे उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मां के तौर पर दुनिया को अपना दुख-दर्द दिखाने के अलावा मेरे  पास कोई ऑप्शन नहीं था, इसीलिए वीडियो शेयर किया. पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए बहुत मुश्किल से निकले हैं. मैं तलाक केस की वजह से ऑस्ट्रिया में हूं. मैं सिर्फ अपने बेटे शमशेर से मिल पाई, जिसकी कुछ समय पहले डेथ हो गई. ये एक ऐसी मां की कहानी है जिसने अपने बच्चों के लिए सबकुछ किया. मैंने अपना देश, पेरेंट्स, काम छोड़ा और इंडिया से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया, फिर वापस दुबई चली गई. फिर ऑस्ट्रिया गई सिर्फ अपने पति को सपोर्ट करने के लिए.’

आगे सेलिना ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश खुद से की और बहुत कुछ त्याग किया. पूरी जिंदगी शादी और बच्चों के नाम कर दी. इसके बदले में उनकी प्रपॉर्टी को धीरे-धीरे उनसे छिनते देखा और अपमान सहा. सेलिना ने ये भी बताया कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से सही तरीके से पति से अलग होने की कोशिश की. वो अपने बच्चों का भला चाहती हैं. लेकिन इसके बदले में उनसे हमेशा प्री मैरिटल प्रॉपर्टी मांगी गई और ऐसी शर्ते लगाई गई जिसका मकसद तलाक के बाद भी मेरी आजादी और गरिमा को छीनना था.

मालूम हो कि सेलिना और पीटर की शादी 2010 में हुई थी. 2012 में उन्हें जुड़वां बच्चे हुए. फिर 5 साल बाद उन्हें जुड़वा बच्चे हुए, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031