Hidden Gold Coins Discovered: कहते हैं कि जब आपका वक्त अच्छा हो, तो आप घूम-फिरकर उस जगह पर पहुंच ही जाते हैं. एक साधारण से पानी का काम करने वाले शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ. जब वो एक घर में बेसमेंट की मरम्मत के लिए पहुंचा, तो अचानक ही उसका काम करोड़ों की खोज में बदल गया. ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के पेंजिंग इलाके में एक पुराने विला में रेनोवेशन हो रहा था. काम के दौरान प्लंबर को कंक्रीट के फर्श से बाहर निकली एक रस्सी दिखाई दी. उसे नहीं पता था कि ये रस्सी नहीं उसकी किस्मत की चाभी है.

प्लंबर ने जिज्ञासा में उसने रस्सी को खींचा और वहां खुदाई शुरू की. कुछ देर बाद उसे जमीन के नीचे एक पुराना लोहे का बक्सा मिला. आखिरकरा जब बक्सा खोला गया तो उसके अंदर करीब 30 किलोग्राम यानी लगभग 66 पाउंड सोने के सिक्के मिले. इन सिक्कों की कीमत करीब 24 लाख डॉलर यानि ₹22,77,00,000 थी. इसके बाद तो प्लंबर को खुद अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं हुआ और वो सिर पकड़कर बैठ गया.

करोड़पति हो गया साधारण का प्लंबर

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रिया के कानून में खजाने को लेकर साफ नियम हैं. कानून कहता है कि जमीन के नीचे मिला कोई भी खजाना खोजने वाले व्यक्ति और जमीन के मालिक के बीच बराबर बांटा जाएगा. इसलिए इस खोज में प्लंबर को भी आधी रकम मिलेगी, जो करीब 12 लाख डॉलर से ज्यादा है. इस तरह एक आम मजदूर अचानक करोड़पति बन गया. अगर उसे आधे पैसे भी मिलते हैं तो कम से कम 1 करोड़ तो उसके खाते में आएंगे ही. दिलचस्प बात ये है कि इसी जगह पर पहले भी दूसरा मजदूर काम कर चुका था और उसने इस रस्सी को कचरा समझने की भूल कर दी थी, जो इस प्लंबर ने नहीं की.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031