राजस्थान में चर्चित नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी एक बार फिर बचाव की मुद्रा में नजर आई. आरोपी दिनेश बिवाल और उसके परिवार की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहा है. इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने एबीपी न्यूज से फोन पर बातचीत में पार्टी का पक्ष रखते हुए कई बातें साफ करने की कोशिश की.

‘दिनेश बिवाल बीजेपी का पदाधिकारी नहीं’

मदन राठौड़ ने कहा कि गिरफ्तार किया गया दिनेश बिवाल ना तो बीजेपी का पदाधिकारी है और ना ही वह पहले कभी किसी पद पर रहा है. उन्होंने कहा कि अभी यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह पार्टी का सदस्य है या नहीं.

उन्होंने बताया कि राजस्थान में बीजेपी के करीब 68 लाख सदस्य हैं और इनमें 65 हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं. ऐसे में हर व्यक्ति की पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध होना आसान नहीं होता. पार्टी फिलहाल इस मामले में जानकारी जुटा रही है.

फोटो पर भी बोले मदन राठौड़

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरें सामने आने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री या बड़े नेता के साथ कोई भी व्यक्ति फोटो खिंचवा सकता है. सिर्फ तस्वीर होने से किसी का पार्टी में पदाधिकारी होना साबित नहीं होता.

मदन राठौड़ ने कहा, “अब मैं व्यक्तिगत तौर पर किसी के साथ फोटो खिंचाने से भी परहेज करूंगा. मुझे फोटो को लेकर भी सोचना पड़ेगा.”

कांग्रेस पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

इस पूरे मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर दुष्प्रचार कर रही है और आरोपी को बीजेपी से जोड़ने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने दोहराया कि दिनेश बिवाल का पार्टी में कोई पद नहीं था और ना ही वह पहले कभी संगठन में किसी जिम्मेदारी पर रहा है. बीजेपी का कहना है कि मामले की जांच एजेंसियां कर रही हैं और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31