What's Hot

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं, यूएई के बाद वह नीदरलैंड पहुंच गए हैं। यहां हेग में पीएम मोदी ने भारतीय समुदायों को संबोधित करते कहा कि इतना प्यार और उत्साह… सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसे लग रहा है कि जैसे भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा नीदरलैंड आकर भारत जैसा महसूस हो रहा है। नीदरलैंड की प्रगति में भारतीयों का भी योगदान है। आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो योगदार कर रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है।

मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं। लेकिन भारत की पारंपरिक संस्कृति आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है। पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए… लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला। क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को छोड़ा नहीं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31