मध्य प्रदेश के  खरगोन जिले में एक बच्चे के लिए खेल उसकी जान पर बन आया. बच्चों के खेल-खेल में एक नुकीला सरिया 16 वर्षीय लड़के के मुंह गले और मुंह को पार कर गया. कड़ी मशक्कत के बाद ही किसी तरह सरिया को काटकर बच्चे को अलग किया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है. 

यह मामला खरगोन जिलेके बड़वाह स्थित सीआईएसएफ क्षेत्र का है, जहां बच्चों के खेल-खेल में एक लड़के की जान आफत में अटक गई. यहां CISF की करीब 8 फिट ऊंची सुरक्षा बावंड्री वाल में लगा नुकीला सरिया 16 वर्षीय बालक टैटू पिता बलराम के गले और जबड़े को चीरता हुआ सीधा मुंह के बाहर निकल गया. इस सरिया को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन की मदद से काट कर बच्चे को बड़वाह स्थित सिविल अस्पताल ले गए. यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया.

कैसे हुई घटना?

घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 2 में निवासरत बच्चे बीती रात को सड़क पर खेल रहे थे. उसी दौरान एक बच्चे की किसी ने चप्पल CISF की बनी बाउंड्री वॉल के उस पार फेक दी. अन्य बच्चों की जिद के कारण 16 वर्षीय टैटू नाम का बालक चप्पल लेने के लिए दीवार के उस पार उतरा. चप्पल वापस फेंककर आने के दौरान वह दीवार पर चढ़ा, लेकिन लकड़ी पर पैर का बैलेंस बिगड़ने से दीवार में लगा नुकीला सरिया उसके गले और जबड़े को चीरता हुआ मुंह से बाहर निकल आया. उसके बाद रहवासियों ने कटर मशीन की मदद से सरिया को काटकर मौके पर मौजूद 112 डायल पुलिस की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल बालक का इंदौर में उपचार किया जा रहा हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930