Gujarat Heatwave Alert: गुजरात में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई है. फिलहाल राज्य के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

शनिवार को राजकोट राज्य का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं अहमदाबाद में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला और तापमान 42.3 डिग्री तक पहुंच गया. दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी.

कई शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना रह सकता है, खासकर अहमदाबाद, राजकोट, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर गुजरात में गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा.

  • राजकोट           42.7 डिग्री
  • अहमदाबाद      42.3 डिग्री
  • सुरेंद्रनगर         42.3 डिग्री
  • गांधीनगर         42.0 डिग्री
  • डीसा               41.2 डिग्री
  • अमरेली           41.1 डिग्री
  • वडोदरा           40.6 डिग्री
  • भुज                40.0 डिग्री
  • कंडला            39.5 डिग्री
  • भावनगर         38.4 डिग्री

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक गर्म हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति भी बन सकती है. हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. साथ ही ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और तेज धूप से बचने की अपील की गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930