जावद :  मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है।  जावद जनपद के सिंगोली के आगे आज रविवार को शिव शक्ति ट्रेवल्स की एक निजी बस पलट गई। तिलस्वा सिंगोली घाटे पर 35 फीट नीचे ये बस खाई में जाकर गिरी और मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं और बस में  40 यात्री सवार थे ।

 ये बस भीलवाड़ा से सिंगोली चलती है, करीब एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान अफरा तफरी मच गई। घायलों को सिंगोली अस्पताल लाया गया है जहां  उपचार जारी है।  पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं  दो से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है! बस पलटी खाते हुए खाई में गिरी है।

जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा से सिंगोली आ रही शिवशक्ति यात्री बस तिलस्वा घाट के खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर कई फीट गहरी खाई में गिर गई।  हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिंगोली थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा हे और राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया हे

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031