What's Hot

नई दिल्ली। Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6c लांच किया है। कंपनी का यह एक बजट स्मार्टफोन है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13999 रुपए है, जबकि 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16999 रुपए है। स्मार्टफोन फिलहाल Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे Feather White और Stone Brown कलर ऑप्शन्स में पेश किया है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Oppo A6c में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1570 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। फोन का वजन करीब 215 ग्राम और मोटाई 9mm है। Oppo A6c में 7000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G57 GPU, 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Ambient Light Sensor, Accelerometer और E-Compass जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Autofocus सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन 1080p 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। Oppo A6c में USB Type-C मिलता है और कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031