राजस्थान(चूरू)- एसपी ऑफिस से युवती को उठा ले जाने के मामले में 20 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है. इस घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जबकि मारपीट करने वाले बदमाशों की कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि झाड़सर (चूरू) का रहने वाला युवक और नाथवाना (बीकानेर) की युवती ने रजामंदी से शादी की थी. दोनों ने 10 दिन पहले ही लव मैरिज की थी. शादी के बाद से ही उन्हें खतरा सता रहा था, जिसके चलते सोमवार (25 मई) दोपहर को सुरक्षा मांगने के लिए एसपी के दफ्तर पहुंचे थे. तभी उनके साथ मारपीट हुई और कुछ लोग युवती को उठा ले गए. 

एसपी ऑफिस में युवक के कपड़े फाड़े 

युवक-युवती ने एसपी ऑफिस में विवाह संबंधी दस्तावेज जमा करवाए. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें परिवादी कक्ष में बैठने के लिए कहा. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवती पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि युवक के कपड़े फाड़ दिए गए और युवती को जबरन कार में डालकर ले जाया गया. बदमाशों ने दबंगई के साथ वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी ने ऑफिस के साइड गेट का कुंडा तोड़ा और फरार हो गए. इस बीच, वहां मौजूद पुलिसकर्मी देखते ही रह गए.  

एसपी बोले- लड़की के परिजन युवती को साथ ले गए 

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया, “प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की गुहार लेकर स्वागत कक्ष में आया हुआ था. इसी दौरान लड़की के परिजन वहां पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए. पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों की तलाश के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया गया है. जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.”

पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने ऐसी वारदात ने सवाल खड़े कर दिए हैं. युवक के परिजनों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. युवक के जीजा ने कहा कि जब एसपी कार्यालय में ही फरियादी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031