आज के दौर में सोशल मीडिया पर हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडिये ऐसे होते हैं, जो अपनी सादगी और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं. खासकर बच्चों से जुड़े वीडियो इंटरनेट यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं, क्योंकि उनमें सिर्फ बनावट ही नहीं बल्कि सच्ची भावनाएं और प्यारी बातें भी देखने को मिलती हैं. कई बार छोटे बच्चे भी ऐसी प्यारी बाते कह जाते हैं, जिन्हें सुनकर बड़े-बड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं. इन दिनों ऐसे ही एक नन्ही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अपनी क्यूट बातें और मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. बच्चे की मासूम बार्गेनिंग देखकर लोग न सिर्फ हंस रहे हैं, बल्कि उसके कॉन्फिडेंस और टैलेंट की भी खूब चर्चा कर रहे हैं.

बच्ची की लाजवाब बार्गेनिंग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची कार में बैठी हुई है. इसी दौरान वह सड़क किनारे लीची बेचने वाले शख्स से बात करते नजर आती है. पहली नजर में तो यह दृश्य काफी साधारण सा लगता है, लेकिन अगले पल ही बच्ची जिस अंदाज में मोल-भाव करना शुरू करती है, उसे देखकर लोग मुस्कुराने पर मजबूर हो जाते हैं.

बच्ची बड़े ही आत्मविश्वास और मासूमियत के साथ दुकानदार से कहती है- भैया थोड़ा और कम करो ना. जब कीमत कम नहीं होती तो वह अपनी तरफ से ऐसी बात कहती है, जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ता है और दुकानदार के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है. बच्ची कहती है छोटी हूं तो ज्यादा पैसे लोगे क्या? इसी बात को आगे रखकर बोलती है गाड़ी में आए हैं तो इसका मतलब यह थोड़ी है कि हमारे पास ज्यादा पैसे हैं, पैसे कम करो ना. बच्ची की यह बात सुनकर ऐसा लगता है कि वह अपनी पूरी कोशिश कर रही है ताकि लीची थोड़ी सस्ती पड़ जाए. उसकी मासूम आवाज और शानदार टैलेंट इस वीडियो को और भी ज्यादा खास बना देता है. और यही वजह है कि वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने भी मजेदार प्रतिक्रियांए देना शुरू कर दी हैं. कई यूजर्स बच्ची के आत्मविश्वास और टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं. तो कई इसे मासूमियत का कमाल बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा इतनी छोटी उम्र में इतनी शानदार बार्गेनिंग स्किल! वही दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा बेटी ने तो बड़ों-बड़ों को बार्गेनिंग का पाठ पढ़ा दिया है.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @papakiprincesskiara नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. बच्ची की मासूमियत, प्यारी बातें और मेलभाव करने का अनोखा अंदाज यूजर्स को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930