Viral Video: अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में रहने वाली भारतीय कंटेंट क्रिएटर रिचा मिश्रा और उनके परिवार ने छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं. उनका परिवार और वहां आसपास रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग छठ का पर्व रोजनबर्ग के जगन्नाथ हिंदू मंदिर में मनाएंगे. यहां यह सभी लोग मिलकर तालाब की सफाई कर रहे हैं, पेड़ों की टहनियों को काटकर साइड कर रहे हैं, लाइटिंग का इंतजाम कर रहे हैं. रिचा मिश्रा ने Chhath Ghat Preparations Begin in Houston, USA नाम का यह रील इंस्टाग्राम के साथ साथ फेसबुक और यूट्यूब पर भी पोस्ट किया है. अब तक इसे इंस्टाग्राम पर 5.5 लाख बार देखा जा चुका है. 

जगन्नाथ हिंदू मंदिर में मनाया जाता है छठ

ह्यूस्टन के रोजनबर्ग में मौजूद जगन्नाथ हिंदू मंदिर (JHTR) के तालाब पर हर साल सामूहिक छठ पूजा का आयोजन होता है. यहां डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देते हैं, फिर उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाता है. सभी के लिए डिनर और प्रसाद का इंतजाम होता है. इस मंदिर की वेबसाइट पर बताया गया है कि यह आयोजन उन सभी परिवारों के लिए खुला है जो छठ मनाते हैं.

रिचा मिश्रा ने भी अपने वीडियो में दिखाया कि कैसे यहां हिंदू परिवार के लोग मिलकर वॉलंटियर के तौर पर छठ घाट की सफाई कर रहे हैं, वहां लाइटिंग का इंतजाम कर रहे हैं. वेबसाइट के अनुसार 59 परिवारों ने यहां छठ महापर्व मनाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है. महापर्व के अलग-अलग पवित्र चरण के लिए शेड्यूल भी बताया गया है जिसमें से दो घर पर किए जाएंगे और दो घाट पर.

  • शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय (घर पर)
  • शनिवार, 14 नवंबर को खरना (घर पर)
  • रविवार, 15 नवंबर- शाम के 4 बजे घाट पर संध्या अर्घ्य
  • सोमवार, 16 नवंबर- भोर के 5.30 बजे उषा अर्घ्य

यहां हर साल मनाया जाता है छठ

खास बात है कि इस मंदिर में हर साल छठ मनाया जाता है. मंदिर की वेबसाइट पर पिछले साल के छठ की भी तस्वीरें हैं जिसमें व्रति महिलाएं तालाब के अंदर घुटने तक पानी में खड़े होकर अर्घ्य देती नजर आ रही हैं. अच्छे से लकड़ी के स्ट्रक्चर की मदद से तालाब के अंदर पानी के हिस्से को घेरा गया है ताकि सुरक्षा पूरी तरह से रहे. घाट को खूबसूरती से सजाया गया है. परिवारों के लड़के और पुरुष दऊरा लेकर घाट पर खड़े हैं.

अब रिचा मिश्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर लोग कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि सारी तैयारियां देखकर बहुत अच्छा लगा. एक यूजर ने लिखा कि भारतीय डायस्पोरा की विशेषता है. वे वैश्विक प्रवासी अपनी अलग पहचान रखते हैं. एक ने यह भी लिखा कि महिलाओं को पहली बार छठ का घाट सजाते देख रहा हूं. एक और यूजर ने लिखा, “हमें नहीं पता आप लोग बिहार में कहां से हो, लेकिन बिहारी छठ पूजा कभी नहीं भूलता. आप लोगों को मेरा प्रणाम.”

एक ने तो नसीहत दे दी कि अगली बार चप्पल उतारकर सफाई करना.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30