नई दिल्ली/एनसीआर। बीते कुछ दिनों से तपिश सूरज की तपिश झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार दिन में बारिश की फुहारों और काली घटाओं ने राहत दी।
दोपहर के 2 बजे से सोनीपत, फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाकों में भी मौसम बदल गया। जहां नोएडा में तेज आंधी चल रही है, वहीं सोनीपत, फरीदाबाद में धूल भरी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है।
नोएडा में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश
नोएडा में काले बादल छाने के बाद तेज आंधी चलने के साथ ही तेज बारिश हो रही है। आंधी इतनी तेज है कि हाई राइज बिल्डिंग्स जहां ग्लास आउटडोर है वहां अजीब आवाजें सुनाई दे रही हैं।

दिल्ली में भी तेज बारिश से राहत
दिल्ली के पूर्वी जिले और नई दिल्ली में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे बीते कई दिनों से चल रही गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है।
सोनीपत में बदला मौसम, धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू
एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आया है। बृहस्पतिवार सुबह से जहां दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश लोगों के पसीने छुड़ा रही थी, वहीं दोपहर को आसमान में अचानक बादल घिर आए और धूल भरी हवाओं के साथ कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई है।



















