What's Hot

ओस्लो –  भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने आखिरी राउंड में जीत हासिल कर नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम और 10वें राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को क्लासिकल प्रारूप में हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इस राउंड में वेस्ली सो से आधे अंक पीछे रहने के बावजूद, प्रज्ञानंद को पता था कि जीत उन्हें लीडर से आगे निकलने की मजबूत स्थिति में पहुंचा देगी। शुक्रवार को सफेद मोहरों के साथ विंसेंट कीमर का सामना करते हुए, भारतीय ग्रैंडमास्टर ने मौके का पूरा फायदा उठाया और एक अहम जीत हासिल की। पूरे 3 अंक मिलने से प्रज्ञानंद के कुल 18 अंक हो गए और उन्होंने पहला स्थान पक्का कर लिया। इस जीत के साथ इस टूर्नामेंट को जीतने वाले प्रग्गनानंदा पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

वेस्ली सो, जो आखिरी दिन से पहले टूर्नामेंट में आगे चल रहे थे, ने अलीरेजा फिरोजो के खिलाफ अपना क्लासिकल गेम बराबरी (ड्रॉ) पर खत्म किया। बाद में सो ने आर्मागेडन गेम जीता और अतिरिक्त अंक हासिल किए। ओस्लो में शानदार टूर्नामेंट के बाद फिरोजा तीसरे स्थान पर रहे।

दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोम्माराजू के बीच हुआ मुकाबला कार्लसन की क्लासिकल जीत के साथ खत्म हुआ। नॉर्वेजियन स्टार ने लंबे संघर्ष के बाद जीत हासिल की और टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ किया।

10वें राउंड के बाद, प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने 18 अंकों के साथ नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीता। वेस्ली सो 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अलीरेज़ा फिरोज़ा 15.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930