भारतीय खेल के गलियारों से हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है. देश के प्रसिद्ध भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. बताया जा रहा है जर्मनी के म्युनिख शहर में आयोजित किए गए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से जब वह भारतीय दल के साथ लौट रहे थे. उसी दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद शुक्रवार यानी कि आज (12 जून 2026) उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां लंबी चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली. 

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के एक सूत्र ने का कहना है, ‘जसपाल को विमान में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे अस्पताल गए जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया.’

एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का करियर उपलब्धियों से भरा रहा. उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते थे. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930