What's Hot

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. कार से उतरते ही तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतक युवक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला था और केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है. 

हादसा शिप्रा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुआ. पुलिस के अनुसार, तीन युवक कार से यात्रा कर रहे थे. जब प्रशांत सिंह नामक युवक कार से उतरा, तभी तेज रफ्तार यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बस चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. शिप्रा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और बस की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर छानबीन कर रही है. 

केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार, भाजपा नेता पहुंचे मौके पर

मृतक प्रशांत सिंह के केंद्रीय मंत्री से रिश्तेदार होने की खबर मिलते ही भाजपा के कई नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और वैधानिक कार्रवाई चल रही है. 

परिजनों में शोक

परिजनों ने बताया कि प्रशांत कुछ काम से इंदौर आया था. हादसे की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930