दांबुला। सूर्यांश शेडगे (72), विप्रज निगम (51) की जूझारु अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने सोमवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ 265 रन का सम्मानजक स्कोर बनाया। आज यहां श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे शुरु से ही लड़खड़ाती नजर आयी। 39 रन के स्कोर पर उसने दोनों सलामी बल्लेबाजों प्रभसिमरन सिंह (11) और वैभव सूर्यवंशी (21) के विकेट गंवा दिये। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभलाने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

तिलक वर्मा (23) और ऋतुराज गायकवाड़ (37) रन बनाकर आउट हुए। आयुष बडोनी (15), निशांत सिंधु (छह) और अनुकूल राॅय (आठ) रन के विकेट में जल्द गिर गये। ऐसे संकट के समय सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजो ने आठवें विकेट के लिए 104 रन जोड़कर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। 48वें ओवर में विप्रज निगम (51) के रन आउट होने पर यह साझेदारी टूटी।

इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अरशद खान (दो) रन नौवें विकेट के रूप में आउट हुये। 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शीराज ने सूर्यांश शेडगे को आउट कर 265 रनों के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत किया। सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (72) रनों की पारी खेली। श्रीलंका ए के लिए विजयकांत वियसकांत और मोहम्मद शीराज को तीन- तीन विकेट मिले। सहान अराछिगे, कुगादास मतुलन और वनुजा सहन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930