सिनेमाघरों में इन दिनों मराठी फिल्में धूम मचा रही हैं. पहले रितेश देशमुख स्टारर ‘राजा शिवाजी’ ने इतिहास रचा तो अब मोहन जोशी ‘देऊळ बंद 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया है. वहीं मुनाफे के मामले में ‘देऊळ बंद 2’ ने ‘राजा शिवाजी’ को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए यहां जानते हैं आखिर मोहन जोशी की फिल्म राजा शिवाजी से प्रॉफिट कमाने में कितनी आगे रही है?

‘देऊळ बंद 2’ ने कितना कमाया प्रॉफिट
मोहन जोशी और स्नेहल टार्डे स्टारर ‘देऊल बंद 2’ क चौथे हफ्ते में भी कमाई कर रही है.इस डिवोशनल ड्रामा ने चौथे सोमवार यानी 26वें दिन अनुमानित 50 लाख रुपये कमाए थे. जिसके बाद इसका कुल मिलाकर, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 68.72 करोड़ रुपये हुआ जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 81.08 करोड़ रुपये है.

बता दे कि ‘देऊल बंद 2’ को 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया बताया जा रहा है और इसने अब तक 68.72 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है ऐसे में 26 दिनों में फिल्म ने 58.72 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट हासिल किया है जो कि 587.2% का प्रॉफिट है. ऐसे में ये फिल्म  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘सुपर हिट’ हो चुकी है. इतना ही नहीं ‘देऊल बंद 2’ 2026 की सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने वाली मराठी फ़िल्म बन गई है.

राजा शिवाजी का कितना रहा था प्रॉफिट
रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और अन्य कलाकारों वाली फ़िल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था. भारत में, ‘राजा शिवाजी’ ने 12.4 करोड़ से ओपनिंग की थी और किसी मराठी फ़िल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था. वहीं अपनी पूरी थिएट्रिकल जर्नी के दौरान, इस शानदार फ़िल्म भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 105.68 करोड़ नेट की कमाई की थी जबकि इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 129.7 करोड़ ग्रॉस रहा था.

रितेश देशमुख की इस फ़िल्म का बजट 75 करोड़ रुपये था। इस लागत के मुकाबले, इसने 105.68 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे 30.68 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट मिला था जो कि 40.9% मुनाफा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31