नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई साउथ कोरियन लिमिटेड सीरीज ‘द ईस्ट पैलेस’ ने रिलीज होते ही दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. डार्क फैंटेसी, पीरियड ड्रामा और हॉरर का यह कॉकटेल जोसियन काल की पृष्ठभूमि पर आधारित है. सिर्फ 8 एपिसोड की यह सीरीज महल पर शाप, आत्माओं की दुनिया और राजसी रहस्यों को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करती है. लेकिन रिलीज के 16 दिन के अंदर ही ये ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में के-ड्रामा के शौकीनों के बीच पहली पसंद बनी हुई है.

महल पर शाप और दम तोड़ते युवराज

काल्पनिक जोसियन राजवंश में ईस्ट पैलेस पर एक भयानक शाप छाया हुआ है. तीस साल पहले एक तालाब की आत्मा ने शाही खानदान के कई राजकुमारों की जान ले ली थी. अब वही आत्मा फिर सक्रिय हो गई है. युवराज की लाश तालाब में मिलती है और आखिरी बचे बेटे पर भी खतरा मंडराने लगता है. राजा शुरू में इसे साजिश मानते हैं, लेकिन जब स्थिति बेकाबू हो जाती है तो वे गुप्त रूप से आत्माओं को मारने वाले गु-चेओन को बुलवाते हैं.

गु-चेओन की खासियत यह है कि वह आत्माओं की दुनिया में जा सकता है और वहां जाकर भूतों का सफाया कर सकता है. राजा उसके साथ सेंग-गैंग को लगा देते हैं, जो मरे हुए लोगों की आवाजें सुन सकती है. दोनों को महल के शाप का राज खोलना है, वरना मौत निश्चित है.

कास्ट और क्रू, कामयाबी की नई मिसाल

सीरीज में तीन मुख्य कलाकार हैं. नाम जू-ह्युक ने गु-चेओन का किरदार निभाया है. मिलिट्री सर्विस से लौटने के बाद यह उनकी बड़ी वापसी है. रो यून-सो ने सेंग-गैंग की भूमिका निभाई है. यह उनकी पहली हिस्टॉरिकल-फैंटेसी सीरीज है. एक्टर चो सुंग-वू राजा का किरदार निभा रहे हैं.

द ईस्ट पैलेस नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल कोरियन सीरीज है. 17 जुलाई 2026 को सभी 8 एपिसोड एक साथ रिलीज हुए. हर एपिसोड 46 से 59 मिनट के बीच है. रिलीज के महज तीन दिन में यह ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टीवी शोज की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई. 80 से ज्यादा देशों में नेटफ्लिक्स टॉप 10 में जगह बनाई. दक्षिण कोरिया में लंबे समय तक नंबर 1 रही.

क्यों खास है ये सीरीज?

सीरीज सिर्फ भूतों की कहानी नहीं है. यह सत्ता, परिवार, बदला और छुपे हुए राजसी रहस्यों को आत्माओं की दुनिया के जरिए दिखाती है. महल की भव्यता और आत्माओं की दुनिया का अंधेरा कंट्रास्ट बहुत ही असरदायक है. नाम जू-ह्युक का गु-चेओन थोड़ा लापरवाह और व्यंग्यात्मक किरदार है, जबकि रो यून-सो का किरदार रहस्यमय और मजबूत है.

चोई जंग-क्यू का निर्देशन और लेखकों का अनुभव सीरीज को अलग बनाता है. यह कोई वेबटून या उपन्यास पर आधारित नहीं है, बल्कि ओरिजिनल कहानी है. लिमिटेड सीरीज होने के कारण कहानी एक जगह पर खत्म होती है.

नेटफ्लिक्स पर धूम

द ईस्ट पैलेस को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. कोरियन ऑडियो के साथ कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं. ये हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है. कुल मिलाकर द ईस्ट पैलेस नेटफ्लिक्स की उन कोरियन सीरीज में शुमार हो गई है जो रिलीज होते ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन जाती हैं. अगर आप डार्क फैंटेसी, मिस्ट्री और कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं तो यह सीरीज आपके लिए ही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930