नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही सलमान खान (Salman Khan) की अनटाइटल फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इस मूवी में सलमान संग अभिनेत्री नयनतारा भी अहम भूमिका में दिखेंगी। 

अब खबर आ रही है कि मेकर्स सलमान खान की अनटाइल फिल्म एसवीसी 63 (SVC 63) के अहम शेड्यूल की शूटिंग करने जा रहे हैं, जिसमें सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस भी शामिल होगा। 

सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

खबरें चाहें जो भी हो, हवा का रुख चाहे किसी भी दिशा में हो काम चलते रहना चाहिए। हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान भी फिलहाल इसी मूड में काम कर रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आई कि दबंग अभिनेता सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म के लिए फीस कम की है।

वहीं उनकी आगामी फिल्म मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस बनकर तैयार होने का पश्चात भी रिलीज के लिए अटकी है। सलमान ने वामशी की फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है।

सूत्रों के अनुसार, सलमान छह अगस्त से वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही अनटाइटल फिल्म (SVC 63) के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे। यह करीब छह सप्ताह का शेड्यूल है। जिसमें फिल्म के तीन मुख्य एक्शन दृश्यों के साथ कुछ भीड़भाड़ वाले दृश्य भी शूट किए जाएंगे।

निर्माता-निर्देशक की योजना फिल्म के इस शेड्यूल को हैदराबाद में शूट करने की थी। फिर विचार बदलकर मुंबई में शूट करने का निर्णय लिया गया। कुछ दिनों में नयनतारा भी फिल्म से जुड़ जाएंगी। वहीं अभिनेता राहुल देव फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका में होंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिलहाल सलमान खान की इस मूवी का नाम रिवील नहीं हुआ है, लेकिन रिलीज डेट मेकर्स पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं। जिसके मुताबिक अगले साल ईद के मौके पर सलमान खान और नयनतारा स्टारर इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म सिकंदर की रिलीज के करीब 2 साल बाद सलमान इस मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30