What's Hot

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जब फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी तब से कहा जा रहा था कि फिल्म दीवाली के दिन या आसपास रिलीज होगी और होने भी यही वाला है। सोनी पिक्चर्स ने ऑफिशियल X हैंडल पर बताया कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं, 6 नवंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस तारीख को लेकर एक बेहद दिलचस्प बात सामन आई हैं।

फिल्म रामायण की रिलीज डेट आई सामने

फिल्म रामायण का कुछ समय पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। बता दें, फिल्म को लेकर दो खास बात सामने आ रही है। वह ये है कि फिल्म जिस दिन रिलीज होगी उस दिन रणबीर कपूर की बेटी राहा का जन्मदिन है। रणबीर कपूर ने इस साल की शुरुआत में ही एक लाइव सेशन के दौरान इस खास तारीख की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म का उनकी बेटी के जन्मदिन पर आना एक बहुत ही खूबसूरत इत्तेफाक है।

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में फिल्म के ग्लोबल ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर ने बताया कि ‘रामायण’ पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे उनकी बेटी राहा बड़े पर्दे पर सिनेमाघर में देखेगी। एक पिता के रूप में वह अपनी बेटी को इस सांस्कृतिक महाकाव्य के जरिए भारतीय धर्म और संस्कृति से परिचित कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

रणबीर कपूर का है फिल्म से अलग ही लगाव

भगवान राम का पवित्र किरदार निभाने को लेकर रणबीर कपूर ने अपने अनुभव शेेयर किए। उन्होंने बताया कि यह रोल उनकी जिंदगी के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है। रणबीर ने कहा कि जब उन्हें यह रोल मिला, तब वह जिंदगी और लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहे थे। उसी समय वह पहली बार पिता भी बने। पिता बनने और भगवान राम की भूमिका निभाने का यह संयोग उनके जीवन को नई दिशा देने के लिए बेहद आवश्यक था।

दिवाली पर दो हिस्सों में रिलीज़ होगी फिल्म

नमित मल्होत्रा के निर्माण और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सितारों की बड़ी फौज नजर आएगी। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, शोभना और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इस महाकाव्य को दो भागों में पेश किया जाएगा, जिसमें पहला भाग 6 नवंबर 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 के अवसर पर रिलीज होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930