सीधी – मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर के समापन के दौरान एक भावुक कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया। शिविर समाप्त होने के बाद एक आदिवासी दिव्यांग महिला ने विधायक रीति पाठक के पैर पकड़कर ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। महिला का आरोप था कि कई बार आवेदन देने और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उसे अब तक सहायता नहीं मिल सकी है।

जानकारी के अनुसार, महिला छोटी रावत ने विधायक के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उसने गोपद बनास एसडीएम राकेश शुक्ला सहित संबंधित अधिकारियों से कई बार ट्राइसाइकिल दिलाने की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

महिला की फरियाद सुनकर विधायक रीति पाठक आश्चर्यचकित रह गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने सिर पर हाथ रखते हुए कहा, मोर बप्पा रे… अभी तक इनका रिक्शा नहीं मिला!” इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम राकेश शुक्ला की ओर देखा। उपस्थित लोगों का कहना है कि विधायक की प्रतिक्रिया के बावजूद एसडीएम की ओर से तत्काल कोई जवाब नहीं दिया गया।

विधायक ने मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता को महिला का नाम और पता नोट करने के निर्देश दिए तथा उसकी समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।इस दौरान महिला विधायक के पैर पकड़े रही, जिस पर विधायक ने कहा, छोड़ो मेरा पैर, नहीं तो मैं गिर जाऊंगी। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने महिला के हाथों से विधायक का पैर छुड़ाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31