इंदौर : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित तीन इमली बस स्टैंड के पास एक होटल में राजस्थान के एक युवक और बिहार की एक युवती को बजरंग दल ने पकड़ लिया। पूरे मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, युवक इरफान खान राजस्थान के चूरू जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि युवती बिहार की निवासी है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक युवती को अपने साथ कोटा ले जाने की कोशिश कर रहा था।

वहीं युवती ने दावा किया कि उसे बहला-फुसलाकर बुलाया गया था और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी मदद की। घटना की सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930