ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के शुभ संयोग से बनने वाले राजयोग व्यक्ति के जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालते हैं. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों में चार योगों को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है. ये हैं शुभवेसि योग, उभयचरी योग, महाभाग्य योग और गजकेसरी योग. जो लोग शुभवेसि योग में जन्म लेते हैं वे संतुलित स्वभाव, व्यवहार कुशल और समाज में सम्मानित होते हैं. ये अपनी मेहनत और विवेक के बल पर प्रचुर धन-संपत्ति और प्रतिष्ठा पाते हैं. उभयचरी योग में जन्म लेने वाले जातक अद्भुत नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं. कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की कला के कारण ये प्रशासन, राजनीति, व्यापार या प्रबंधन में बड़ी सफलता हासिल करते हैं. वहीं महाभाग्य योग को सबसे शक्तिशाली योगों में गिना जाता है. इस योग वाले जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलता है, जिससे उन्हें जीवन में सभी सुख-सुविधाएं, वैभव और सामाजिक सम्मान प्राप्त होता है. गजकेसरी योगतब बनता है जब चंद्रमा और बृहस्पति अनुकूल स्थिति में हों. इससे व्यक्ति को असाधारण बुद्धिमत्ता, यश, आत्मविश्वास और समाज में उच्च स्थान मिलता है. इस वीडियो में ज्योतिषाचार्य से विस्तार से जानें.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31