नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में भवाली डैम और वॉटरफॉल के पास छेड़छाड़ के विरोध करने पर गुंडों ने एक फैमिली पर हमला किया। हमलावरों ने न सिर्फ परिवार के लोगों के साथ मारपीट की बल्कि बल्कि लगभग 15 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और उनकी कार को भी डैमेज कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर नासिक में मामला दर्ज किया गया है। नासिक शहर और ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीमें ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है।

महिला सदस्य से छेड़खानी से बढ़ा विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नासिक का भागवत परिवार रविवार को इगतपुरी कस्बे में भवाली डैम के पास गया था। वहां वॉटरफॉल के पास पहले से कुछ लोग मौजूद थे। फैमिली के पहुंचते ही आरोपी ने भद्दे कमेंट किए। आरोपियों ने एक महिला पर सीटी बजाई और उसके साथ छेड़खानी की। जब परिवार ने इस व्यवहार का विरोध किया तो हमलावर उग्र हो गए। उन्होंने भागवत फैमिली के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। भागवत परिवार ने बताया कि जैसे ही हमला शुरू हुआ, वे अपनी जान बचाने के लिए वहां से तेजी से निकल गए।

जान बचाने के लिए टोल का बैरिकेड तोड़ा

जब परिवार लौटने लगा तो आरोपियों ने बाइक से पीछा करना शुरू किया। 15 किलोमीटर तक वह गाड़ी के पीछे रॉड और डंडे लेकर चलते रहे। रास्ते में कई बार हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। पीड़ित महिला के पति का ने बताया कि जैसे ही वह जान बचाकर टोल प्लाज़ा से जा रहे थे। एक कार आई और उसमें सवार लोगों ने हम पर हमला करना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए वह टोल प्लाज़ा का बैरिकेड तोड़कर एक संकरी सड़क पर चले गए। वहां भी उन पर हमला हुआ। उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी, फिर किसी तरह नासिक के एक पुलिस स्टेशन गए।

9 आरोपी पुलिस की हिरासत में, जांच जारी

नासिक पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नासिक शहर और ग्रामीण पुलिस की जॉइंट टीम ने आरोपियों की पहचान की है। एसपी धोंडो पंत स्वामी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने वीडियो रिव्यू और टेक्निकल जांच समेत बारीकी से जांच-पड़ताल की। अब तक 9 आरोपियों की पहचान की है। शुरुआती एफआईआर में 6 या 7 संदिग्धों के नाम थे, लेकिन जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन लोगों को भी इसमें शामिल किया है जिन्होंने पनाह दी या जो साथियों के तौर पर शामिल थे। पुलिस ने अब 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे ने बताया कि सीएम ने लोकल गुंडों द्वारा पर्यटकों पर हमले के बाद नासिक ग्रामीण एसपी को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि हमलावरों को 24 घंटे के भीतर जेल भेज दिया जाए। नासिक ग्रामीण पुलिस पर्यटकों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटेगी। नासिक ग्रामीण एसपी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031