तिल्दा-नेवरा। मांगों को लेकर अब तक पहल नही होने से गुस्साये सचिव व रोजगार सहायकों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। इस तरह लंबे समय से उनके हड़ताल में बैठने से ग्राम पंचायतों में का काज ढप हो गयी है इसका खामियाजा ग्रामीणों एवं किसानों को परेशानियों का सामना कर भुगतना पड़ रहा है। पंचायत सचिव संघ के संगठन सचिव कोमल प्रसाद साहू ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर पूर्व में भी राज्य शासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराएं थे लेकिन पहल नहीं हुआ इसे ध्यान में रखकर आंदोलन करने हेतु विवश है इस तरह मांगो को लेकर सभी सचिव एवं रोजगार सहायक अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। आंदोलन को और तेज करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। प्रांतीय आव्हान पर चरण बद्ध आंदोलन के तहत आज भूख हड़ताल के दूसरा दिन धरनास्थल जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में पंचायत सचिव संघ से भीखम वर्मा, डिगेश्वरी वर्मा, मंथरा पाल, होरीलाल वर्मा, अश्वनी यदु, रोजगार सहायक संघ से टिकेश्वर यादव, चेतन वर्मा, ढालसिह वर्मा, हेमलता वर्मा, चाँदनी भारद्वाज हड़ताल में बैठे है जिसका साथ में जनपद पंचायत तिल्दा के 101 पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक धरना हड़ताल में बैठे है।
मांगों को लेकर अब तक पहल नहीं होने से सचिव व रोजगार सहायक आक्रोशित, क्रमिक भूख हड़ताल शुरू
Previous Articleछत्तीसगढ़ संचनालय विभाग अध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ की आमसभा, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए बनी रूपरेखा
Next Article छत्तीसगढ़ में दिखेगा अमेरिका जैसा चुनावी माहौल…!
Related Posts
Add A Comment



















