रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के लिए निर्वाचन अप्रैल माह में 4 तारीख को होना है। इस साल विधानसभा की तर्ज पर होने वाले इस चुनाव को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। वहीं प्रत्याशियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्याशीगण अपने-अपने ढंग से चुनाव प्रचार कर रहे है।

इन दिनों समाज के विभिन्न राजों में राज अधिवेशनों का दौर चल रहा है। इन अधिवेशनों मेें भी केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशीगण मंच के माध्यम से अपनी बातें रख रहे हैं। अब तक संपन्न राज अधिवेशनों में प्रत्याशीगणों ने अपनी बातों से समाज के लोगों को अवगत करा चुके है। आपको बता दें कि समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है जिनमें चोवाराम वर्मा, उमाकांत वर्मा, अनिता वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, सालिकराम वर्मा शामिल है, लेकिन इनमे से तीन प्रत्याशी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। अन्य दो की स्थिति काफी कमजोर नजर आ रही है।



इस बार का चुनाव पिछले चुनाव में जिस प्रकार की अफरा-तफरी मची थीं उससे भी ज्यादा भयानक स्थिति इस चुनाव में देखने को मिलेगी। बहरहाल इस चुनाव को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है, लेकिन इस चुनाव को लेकर तरह-तरह की बातें उभर कर सामने आती है, उसमें सबसे महत्वपूर्ण बात चुनावी व्यवस्था को लेकर है, जिनमें यह कहा जा रहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया को कैसे बनाया जाये। समाज के भीतर और प्रत्याशियों के बीच जो चर्चाएं चल रही है वो यह है कि चुनाव अधिकारी के लिए इस चुनाव को निर्विघ्र एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराना एक चुनौती से कम नहीं है।













