ब्रिटेन में एक चौंकाने वाली खबर ने सोशल मीडिया को हिला दिया है. पूर्व पुलिस अधिकारी बेका निकोल्स ने अपनी सुरक्षित सरकारी नौकरी छोड़कर एडल्ट फिल्मों और कंटेंट क्रिएशन में कदम रखा था. फैसला विवादास्पद था, लेकिन कमाई अच्छी होने लगी. उसी कमाई से उन्होंने लग्जरी कार ऑडी खरीदी थी.

लेकिन अब वही कार उनकी जान की दुश्मन बन गई. बेका निकोल्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूरी घटना बताई है. उन्होंने लिखा कि एक बेहद स्वार्थी ड्राइवर की वजह से उनकी कार में भीषण दुर्घटना हो गई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें एम्बुलेंस, पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकालना पड़ा.

लिखी हादसे की कहानी
बेका ने अपने पोस्ट में लिखा, “भगवान आज मेरे साथ थे. उन्होंने मेरा हाथ थामा हुआ था.” दुर्घटना के बाद वे अस्पताल पहुंचीं जहां डॉक्टर्स ने उन्हें चेक किया. lखुशकिस्मती से उन्हें सिर्फ झटका लगा और कई जगहों पर चोटें आई हैं. कोई गंभीर चोट नहीं लगी. कुछ देर बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. दुर्घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए बेका ने लिखा, “मैं पापा का हाथ पकड़कर रो रही थी. आज भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं कि उन्होंने मुझे बचाया. सड़क किनारे खड़े लोग और जो मेरे साथ रहे, सबका धन्यवाद.”

कभी पुलिस को दी थी सर्विस
बेका निकोल्स पुलिस फोर्स में अच्छी सेवा दे रही थीं, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने OnlyFans और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर एडल्ट कंटेंट बनाना शुरू किया. जल्दी ही उन्हें बड़ी फैन फॉलोइंग मिल गई और अच्छी कमाई होने लगी. इसी कमाई से उन्होंने ऑडी जैसी महंगी कार खरीदी थी. दुर्घटना के बाद उनके फैंस ने चिंता जताई. कई लोगों ने उन्हें जल्दी ठीक होने की कामना की. कुछ यूजर्स ने उनकी नौकरी छोड़ने के फैसले पर सवाल भी उठाए. बेका की कहानी कई युवाओं के लिए इंस्पिरेशन और चेतावनी दोनों बन गई है.

खुद शेयर की घटना
एक्सीडेंट की तस्वीरों में उनकी कार बुरी तरह ठुकी दिख रही है. एयरबैग्स खुले हुए हैं और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. बेका ने फोटोज शेयर कर कहा कि “जिंदा हूं, बस शॉक है और चोटें हैं.” यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ-साथ सड़क सुरक्षा भी बहुत जरूरी है. तेज गति, अनुभवहीन ड्राइविंग या दूसरों की लापरवाही किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती है. बेका अब रिकवर हो रही हैं और अपने फैंस को अपडेट दे रही हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930