जयपुर: लंबे इंतजार के बाद आखिर राजस्थान सरकार ने निकाय और पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हालांकि चुनावी कार्यक्रम शपथ पत्र के साथ हाईकोर्ट में पेश किया गया है। इसमें सरकार की ओर से यह बताया गया है कि 17 अगस्त से लेकर 15 नवंबर के बीच निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न करा दिए जाएंगे। सरकार की ओर से चुनाव की तारीखों और मतगणना का दिन भी बता दिया गया है। हालांकि चुनाव का फाइनल शेड्यूल निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिफिकेशन के साथ जारी किया जाएगा।

सरकार ने पेश किया यह चुनावी कार्यक्रम

सरकार की ओर से निकाय और पंचायत चुनाव का अलग-अलग कार्यक्रम पेश किया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक निकाय चुनाव की घोषणा 17 अगस्त 2026 को होना बताया गया। 20 सितंबर 2026 तक निकाय चुनाव संपन्न कराने की बात कही गई है। निकाय चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 सितंबर 2026 को पंचायती राज के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। 15 नवंबर 2026 तक पंचायती राज की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का शेड्यूल पेश किया गया है।

निकाय चुनाव के सदस्यों पदों के लिए चुनावी तिथियां यहां पढ़ें

  • लोक सूचना जारी करने की तिथि यानी नामांकन दाखिल शुरू – 22 अगस्त 2026
  • नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 27 अगस्त 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच की तिथि – 29 अगस्त 2026
  • प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की तिथि – 31 अगस्त 2026 दोपहर 3 बजे तक
  • चुनाव चिन्हों का आवंटन – 1 सितंबर 2026
  • प्रथम चरण के मतदान की तिथि – 6 सितंबर 2026
  • द्वितीय चरण के मतदान की तिथि – 9 सितंबर 2026
  • मतदान का समय – सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मतगणना की तिथि – 11 सितंबर 2026

निकाय चुनाव में अध्यक्ष पदों का चुनावी शेड्यूल

  • लोक सूचना जारी करने की तिथि यानी नामांकन दाखिल शुरू – 12 सितंबर 2026
  • नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 14 सितंबर 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच की तिथि – 15 सितंबर 2026
  • प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की तिथि – 16 सितंबर 2026
  • चुनाव चिन्हों का आवंटन – 16 सितंबर 2026
  • मतदान की तिथि – 19 सितंबर 2026
  • मतदान का समय – सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
  • मतगणना की तिथि – 19 सितंबर 2026 (मतदान के तुरंत पश्चात)
  • निर्वाचन की तिथि – 20 सितंबर 2026

पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों पदों के लिए चुनावी तिथियां

  • जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी यानी नामांकन दाखिल शुरू – 28 सितंबर 2026
  • नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 1 अक्टूबर 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच की तिथि – 3 अक्टूबर 2026
  • प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की तिथि – 5 अक्टूबर 2026 दोपहर 3 बजे तक
  • चुनाव प्रतीकों का आवंटन और प्रत्याशियों की सूची – 5 अक्टूबर 2026 (नाम वापसी के तुरंत बाद)

मतदान दलों का प्रस्थान/पहुंच

  • प्रथम चरण के लिए – 12 अक्टूबर 2026
  • द्वितीय चरण के मतदान की तिथि – 22 अक्टूबर 2026
  • तृतीय चरण के मतदान की तिथि – 28 अक्टूबर 2026
  • चतुर्थ चरण के मतदान की तिथि – 2 नवंबर 2026

मतदान की तिथि (जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों के लिए)

  • प्रथम चरण के मतदान की तिथि- 13 अक्टूबर 2026
  • द्वितीय चरण के मतदान की तिथि – 23 अक्टूबर 2026
  • तृतीय चरण के मतदान की तिथि – 29 अक्टूबर 2026
  • चतुर्थ चरण के मतदान की तिथि – 3 नवंबर 2026

मतदान की तिथि और मतगणना (पंच/सरपंच)

प्रथम चरण के मतदान की तिथि- 14 अक्टूबर 2026
द्वितीय चरण के मतदान की तिथि – 24 अक्टूबर 2026
तृतीय चरण के मतदान की तिथि – 30 अक्टूबर 2026
चतुर्थ चरण के मतदान की तिथि – 4 नवंबर 2026

मतदान की तिथि (उपसरपंच)

  • प्रथम चरण के मतदान की तिथि- 15 अक्टूबर 2026
  • द्वितीय चरण के मतदान की तिथि – 25 अक्टूबर 2026
  • तृतीय चरण के मतदान की तिथि – 31 अक्टूबर 2026
  • चतुर्थ चरण के मतदान की तिथि – 5 नवंबर 2026

पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों और जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशियों के लिए मतगणना जिला मुख्यालयों पर 12 नवंबर 2026 को होगी।

  • प्रमुख और प्रधान का चुनाव – 14 नवंबर 2026
  • उप प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 15 नवंबर 2026
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930